फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासवान के विरोध में उतरीं उनकी बेटी आशा, कहा- माफी मांगें वरना होगा आंदोलन

Sun, 13 Jan 2019 02:29 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Ram Vilas Paswan
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान के खिलाफ उनकी बेटी ने मोर्चा खोल दिया है। राबड़ी देवी को अंगूठा छाप कहने के कारण उनकी बेटी आशा देवी बेहद नाराज हैं। आशा ने कहा कि उनकी मां को अंगूठा छाप होने के कारण ही पासवान ने छोड़ा था। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि उनके पिता ने पूर्व मुख्यमंत्री को अंगूठा छाप कह कर पूरे महिला समाज को अपमानित किया है। इसके लिए उन्हें राबड़ी देवी से माफी मांगनी होगी, नहीं तो उनके खिलाफ वो आंदोलन करेंगी।

आशा देवी का कहना है कि अगर उनके पिता माफी नहीं मांगते हैं तो वो लोजपा दफ्तर के बाहर धरने पर बैठेंगी, साथ ही उनके संसदीय क्षेत्र हाजीपुर में उनके खिलाफ प्रचार भी करेंगी। उल्लेखनीय है कि रामविलास पासवान ने कहा था कि नारा लगाते-लगाते लोग अंगूठा छाप को सीएम बना देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें