फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेम, पंचायत और शादी; दूसरे पति के सामने पहले पति से दोबारा हुआ विवाह, जानिए पूरा मामला

Sun, 26 Jul 2026 11:41 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक महिला के पहले और दूसरे पति को लेकर घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। ग्रामीणों के अनुसार, महिला दूसरे पति के घर में पहले पति के साथ मिली, जिसके बाद पंचायत बुलाई गई। पंचायत के फैसले के बाद महिला की दोबारा पहले पति से शादी करा दी गई। पूरे मामले की इलाके में चर्चा है।

विज्ञापन
पंचायत ने फिर थमाया पहले पति का हाथ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव में रिश्तों की उलझन का एक मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कथित प्रेम प्रसंग के चलते पहले पति के घर वापसी को लेकर गांव में घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आरोप है कि महिला अपने दूसरे पति के घर में पहले पति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। मामला बढ़ने पर पंचायत बुलाई गई। घंटों चली पंचायत के बाद जो फैसला आया, उसने सभी को चौंका दिया। ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला की शादी उसके पहले पति से दोबारा करा दी गई, जबकि उसका दूसरा पति भी पूरे समय मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन


10 साल पहले प्रेम विवाह, छह महीने पहले की थी दूसरी शादी
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, खगड़िया के सहियार गांव निवासी अनुराधा कुमारी की करीब 10 वर्ष पहले समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चकपहार गांव निवासी पन्नालाल यादव से प्रेम प्रसंग के बाद शादी हुई थी। समय बीतने के साथ दोनों के रिश्तों में दरार आ गई। इसके बाद करीब छह महीने पहले अनुराधा ने सिंघिया खुर्द निवासी मनोहर कुमार से शादी कर ली। बताया जाता है कि मनोहर पहले से दो बच्चों का पिता है।

मोबाइल चैट से खुला राज, फिर मच गया हंगामा
ग्रामीणों का दावा है कि मनोहर को अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक था। इसी कारण उसने पत्नी का मोबाइल अपने फोन में लॉग-इन कर रखा था। मोबाइल चैट और कॉल की जानकारी मिलने के बाद उसे अनुराधा और उसके पहले पति पन्नालाल के लगातार संपर्क में रहने का पता चला। आरोप है कि इसके बाद दोनों को साथ देखे जाने पर गांव में हंगामा मच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'मैं लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं', व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मांगी एक करोड़ की रंगदारी; दहशत में परिवार

घंटों चली पंचायत, फिर पहले पति से करा दी शादी
विवाद बढ़ने पर गांव में पंचायत बुलाई गई। दोनों पक्षों और ग्रामीणों के बीच लंबे समय तक बातचीत हुई। आखिरकार पंचायत के निर्णय के बाद अनुराधा और उसके पहले पति पन्नालाल यादव का दोबारा विवाह करा दिया गया। इस दौरान महिला का दूसरा पति मनोहर कुमार भी वहीं मौजूद रहा।
विज्ञापन


इलाके में चर्चा का विषय बना मामला
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पंचायत के इस फैसले की चर्चा हो रही है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से किसी कानूनी कार्रवाई या आधिकारिक बयान की जानकारी सामने नहीं आई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें