फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी में दर्दनाक हादसा: प्रखंड प्रमुख के इकलौते बेटे की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी

Fri, 11 Sep 2026 06:59 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

मधुबनी के मधेपुर प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के इकलौते पुत्र रोशन कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मधेपुरा जिले से मधेपुर स्थित घर लौटने के दौरान तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रोशन को मधेपुरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रोशन कुमार। फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड की प्रखंड प्रमुख गायत्री देवी के इकलौते पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई है। घटना मधेपुरा जिले से अपने घर मधेपुर आने के दौरान हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से जा रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मधेपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को मधेपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते चिराग के छिन जाने से मां गायत्री देवी और पिता रमेश ठाकुर का हाल बेहाल है। घटना के बाद लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव को घर लाने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: मौत भी जुदा न कर सकी दोस्ती, जाति की दीवार तोड़ एक ही कब्र में दफन हुईं दो सहेलियां

बता दें कि मृतक रोशन कुमार की इसी साल 17 अप्रैल 2026 को मधेपुरा जिले के चौसा प्रखंड के जीवछपुर गांव में शादी हुई थी। महज चार-पांच महीने बाद हुई इस भीषण घटना ने दोनों परिवारों को झकझोर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड प्रमुख के घर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। गनमैन और बीजेपी के कई नेता भी उनके घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें