फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, घर में शव छोड़कर ससुरालजन हुए फरार; भाई ने लगाया बहनोई पर आरोप

Sun, 28 Jul 2024 11:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में शनिवार रात ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। हद तो तब हो गई जब इस मामले को आत्महत्या का रूप दे दिया और शव को पंखे से लटका दिया। 
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में एक विवाहिता की हत्या कर उसके शव को पंखे से लटकाकर ससुरालजन फरार हो गए। जिसके बाद पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे पिता और भाई ने आरोप लगाया है कि उसका बहनोई सिलीगुड़ी में दूसरी शादी कर रखा है। मेरी बहन को रास्ते से हटाने के लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहा था। उधर, घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त किया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक महिला गांव की राजू कुमार की पत्नी अंजली कुमारी बताई गई है।  

विज्ञापन


भाई ने दी पूरे मामले की जानकारी 
वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवम कुमार ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2015 में रहमतपुर गांव के दिलीप कुमार महतो के पुत्र राजू कुमार के साथ दान दहेज देकर हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी बहन को ससुराल वाले तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे, बाद में लोगों को पता चला कि उनके बहनोई राजू जो पूर्व से ही सिलीगुड़ी में रहता था। वहीं दूसरी महिला से शादी कर रखा है। जिस कारण वह अंजली को रास्ते से हटाना चाहता है। इसी बात को लेकर हमेशा उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता है।

रस्सी से हाथ पांव बांधने का भी दिख रहा है दाग 
मृतका अंजली के पिता दीनानाथ महतो ने बताया कि जब वे लोग रहमतपुर गांव पहुंचे, तो उनकी पुत्री का शव घर में पलंग पर पड़ा हुआ था। उसके गर्दन पर पीछे से दाग का निशान था। हाथ पांव बंधे जाने के भी निशान मिले है, जिसे पूर्ण संभावना है कि उनकी पुत्री को पहले गला घोंट कर हत्या कर दी गई। आत्महत्या बताने के लिए पंखे से लटकाया गया और साजिश के तहत पुनः शव को पंखे से उतार कर पलंग पर रख दिया गया। अगर उनकी पुत्री आत्महत्या करती तो गर्दन पर सामने से निशान होना चाहिए था ना कि पीछे से। हाथ पांव में भी रस्सी बांधे जाने का निशान है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके दामाद राजू के अलावा उनके परिवार वालों के द्वारा उनकी पुत्री की हत्या की गई है। 
विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा 
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें