फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: प्रेमिका के घर युवक का फंदे से लटकता मिला शव, परिवार वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Wed, 23 Oct 2024 03:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar: समस्तीपुर में एक युवक का शव अपने प्रेमिका के घर फंदे से लटकता हुआ बुधवार सुबह को मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। 
 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में एक युवक का शव अपने प्रेमिका के घर फंदे से लटकता हुआ बुधवार सुबह को मिला है। युवक गांव के ही पिंटू झा का पुत्र शिवम कुमार (18) बताया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। उधर घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। 

मृतक युवक के दादा रामाश्रय झा का कहना है कि गांव के ही एक लड़की से पिछले 3 महीने से वह बातचीत करता था। रात लड़की ने साजिश के तहत उसे अपने घर पर  बुलाया और उसके परिवार वालों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और फंदे से शव को लटका दिया। 

महज 50 मीटर की दूरी पर है लड़की का घर

विज्ञापन

बताया गया है की लड़की का घर युवक के घर से महज 50 मीटर की दूरी पर है। मृतक के दादा रामाश्रय झा का कहना है कि रात करीब 10:00 बजे जब उनकी नींद खुली तो उनका पोता अपने कमरे में नहीं था। सुबह करीब 3:00 स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना दी गई कि आपके पोते का शव आपके पड़ोसी के यहां फंदे से लटकता हुआ मिला है, जिसके बाद परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली। 

प्रेम प्रसंग में की गई है हत्या 
उनके पोते का प्रेम गांव के ही एक लड़की से था। दोनों मैट्रिक से ही साथ में पढ़ते थे। कुछ दिन पूर्व लड़की के पिता ने जान से मार देने की धमकी भी दी थी ।जिसके बाद वह अपने पोते को समझा बुझा रहे थे रात साजिश के तहत उसे बुलाकर उसकी हत्या की गई है। 

विज्ञापन


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा 
विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप ने बताया कि शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें