फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मेले के लिए पैसे मांगे, फिर घर में फंदे से मिला किशोर; परिजनों के दावे के बाद जांच तेज

Thu, 06 Aug 2026 08:12 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Bihar News: समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र में एक किशोर घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि वह नाग पंचमी मेले में जाने के लिए पिता से पैसे मांग रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां घर के अंदर एक किशोर का शव फंदे से लटका मिला, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बचपन से ननिहाल में रहकर कर रहा था पढ़ाई
मृतक की पहचान दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी अनिल महतो के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। वह बचपन से अपने नाना रामभरोस महतो के घर मुरादपुर में रहकर पढ़ाई करता था। उसके माता-पिता रोजी-रोटी के लिए मुंबई में मजदूरी करते हैं।

मेले में जाने के लिए पिता से मांगे थे पैसे
परिजनों के अनुसार, नाग पंचमी के अवसर पर सिंघिया-नरहन में लगे मेले में जाने के लिए सत्यम ने अपने पिता अनिल महतो से फोन पर पैसे मांगे थे। उनका कहना है कि पैसे नहीं मिलने से वह नाराज था। बाद में नाना रामभरोस महतो ने उसे 300 रुपये दिए और खेत में काम करने चले गए।
विज्ञापन


खेत से लौटे तो सामने था दर्दनाक मंजर
नाना के अनुसार, जब वह खेत से लौटे तो घर के अंदर सत्यम फंदे से लटका मिला। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़ें:  पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए मौसम का हाल
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद आगे बढ़ेगी जांच
सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। रोसड़ा डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें