फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, कई जिलों में बारिश-वज्रपात के आसार; जानिए मौसम का हाल

Thu, 06 Aug 2026 07:16 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Weather Forecast: बिहार में आज भी पूरे बिहार में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। पटना समेत कई जिलों में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। 
विज्ञापन
बिहार में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। पटना समेत कई जिलों में आज भी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण और पश्चिम बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल, जहानाबाद, भोजपुर, बक्सर और पटना समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

कई जिलों में यलो अलर्ट जारी 

वहीं पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, कटिहार और अररिया सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने किशनगंज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्णिया, सुपौल और सहरसा-मधेपुरा क्षेत्र लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।

पिछले 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश हुई?
पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 135 मिमी बारिश मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुई। इसके बाद पूर्णिया के बनमनखी में 119 मिमी, मधुबनी के सुलीघाट में 118.8 मिमी, गया के शेरघाटी में 114 मिमी, पूर्वी चंपारण के मधुबन में 110 मिमी और पूर्णिया के कसबा में 106 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं खगड़िया में 101.8 मिमी, कटिहार के फलका में 90.2 मिमी, मधुबनी के मधेपुर और कटिहार के कोढ़ा में 88.2-88.2 मिमी, समस्तीपुर के वारिसनगर में 87.4 मिमी तथा मधुबनी के झंझारपुर में 86.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा लखनौर, पूर्णिया, रूपौली, वैशाली, समस्तीपुर, गया, मुंगेर, सीतामढ़ी, दरभंगा, भागलपुर, सहरसा, नालंदा, रोहतास और शेखपुरा समेत कई जिलों में भी 52 से 82 मिमी के बीच वर्षा दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें