फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर में अधेड़ की रहस्यमयी मौत! परिजनों का आरोप- पहले पिलाई जहरीली शराब, फिर पीट-पीटकर मार डाला

Sun, 14 Jun 2026 11:14 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur: समस्तीपुर में 50 वर्षीय रामप्रीत महतो उर्फ टिलटिल महतो की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले जहरीली शराब पिलाई गई और बाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
मौत के बाद इलाके में मातम पसरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहिट पंचायत के वार्ड संख्या-13 निवासी रामप्रीत महतो उर्फ टिलटिल महतो (50) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक के स्वजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें पहले जहरीली शराब पिलाई गई और बाद में बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


घर से बुलाकर ले जाने का आरोप
मृतक के पुत्र मोनू कुमार के अनुसार, शनिवार को गांव के तीन-चार लोग उनके पिता को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि उन लोगों ने पहले उनके साथ खान-पान किया और शराब पिलाई। इसके बाद उनकी जमकर पिटाई की गई और मृत अवस्था में साहिट पंचायत के मुसहरी टोल स्थित एक गाछी में फेंक दिया गया।

अवैध शराब कारोबार पर भी उठे सवाल
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए। स्वजनों का यह भी आरोप है कि उक्त क्षेत्र में लंबे समय से अवैध देशी शराब के निर्माण और बिक्री का कारोबार चल रहा है। उनका कहना है कि इसी अवैध गतिविधि से जुड़ी परिस्थितियों में यह घटना हुई है। मृतक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलने पर विद्यापतिनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है और न ही किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है।

पोस्टमार्टम से इनकार बना जांच में बाधा
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी थी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके कारण मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें: बकरीद मनाने बेंगलुरु से आया था घर, दो दिन बाद थी वापसी; हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने रौंदा
विज्ञापन


आरोप गंभीर, साक्ष्यों का इंतजार
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। स्वजनों द्वारा लगाए गए आरोप गंभीर हैं, लेकिन उपलब्ध साक्ष्यों और जांच के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें