फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सोनपुर का बेटा बना सेना में लेफ्टिनेंट, IMA की पासिंग आउट परेड में मिला कमीशन

Sun, 14 Jun 2026 11:00 AM IST
सारण ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Saran: सारण जिले के सोनपुर प्रखंड स्थित पहाड़ी चक गांव के युवा नवीन प्रकाश सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। देहरादून की इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें कमीशन प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है तथा लोग इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण मान रहे हैं।
विज्ञापन
नवीन प्रकाश सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के हरिहर क्षेत्र सोनपुर प्रखंड के पहाड़ी चक गांव के होनहार युवा नवीन प्रकाश सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे सारण जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से गांव, प्रखंड और जिले में खुशी एवं गर्व का माहौल बना हुआ है। परिजनों, रिश्तेदारों तथा शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन


कठिन परिश्रम और अनुशासन से हासिल की सफलता
नवीन प्रकाश सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह एवं श्रीमती उषा सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन प्रदान किया गया। इस गौरवपूर्ण क्षण के साथ उन्होंने सेना के अधिकारी के रूप में देश सेवा की जिम्मेदारी संभाली है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में मिला सम्मान
पासिंग आउट परेड में देशभर से आए कैडेटों ने हिस्सा लिया। समारोह की निरीक्षण अधिकारी भारत की राष्ट्रपति एवं सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर Droupadi Murmu रहीं। उन्होंने नव नियुक्त सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


समारोह में मिला विशेष सम्मान
समारोह के दौरान लेफ्टिनेंट नवीन प्रकाश सिंह को देवेंद्र शर्मा द्वारा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने के लिए उनके परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और शुभचिंतक भी उपस्थित रहे। बेटे को सेना की वर्दी में अधिकारी के रूप में देखकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ये भी पढ़ें: पारू के आदित्य ने रचा इतिहास, NDA से निकले और बने भारतीय सेना का अफसर; पिता हैं दवा कंपनी में मैनेजर
विज्ञापन


युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत
नवीन प्रकाश सिंह की सफलता को क्षेत्र के लोग युवाओं के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि मान रहे हैं। उनका कहना है कि गांव के एक साधारण परिवार से निकलकर भारतीय सेना में अधिकारी बनना यह साबित करता है कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें