फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कोचिंग पहुंचने से पहले काल बनकर आया बालू लदा ट्रक! 16 वर्षीय छात्रा की मौत, दो सहेलियां घायल

Tue, 02 Jun 2026 01:39 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur: समस्तीपुर के रोसड़ा क्षेत्र में कोचिंग जा रही 16 वर्षीय छात्रा निकिता कुमारी की बालू लदे 22 चक्का ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां घायल हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-55 जाम कर मुआवजा, स्पीड ब्रेकर निर्माण और चालक की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद लोगों ने सड़क किया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने एसएच-55 को जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कोचिंग जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, निकिता कुमारी (16 वर्ष), पिता सत्तो पासवान, निवासी रहुआ वार्ड संख्या-8, अपनी सहेलियों के साथ सेंटर चौक स्थित एक कोचिंग संस्थान में दसवीं कक्षा की पढ़ाई के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि छात्राएं दृष्टि कोचिंग सेंटर पहुंचने ही वाली थीं कि इसी दौरान सिंधिया चौक की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा बालू लदा 22 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर छात्राओं को अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर ही चली गई निकिता की जान
हादसे में निकिता गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद एंबुलेंस और पुलिस के पहुंचने में लगभग एक घंटे की देरी हुई। एंबुलेंस के आने से पहले ही निकिता ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। घटना में निकिता की दो सहेलियां भी घायल हुई हैं। नेहा कुमारी (16 वर्ष), पिता उमेश पंडित, के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि शांति कुमारी (16 वर्ष), पिता रमाकांत सहनी, निवासी रहुआ, भी घायल हो गई। दोनों का स्थानीय चिकित्सक द्वारा उपचार किया गया।
विज्ञापन


ट्रक पलटा, चालक मौके से फरार
दुर्घटना के बाद ट्रक भी सड़क किनारे पलट गया, जबकि चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतका निकिता अपने माता-पिता की तीन बेटियों और दो बेटों में से एक थी। बेटी की असामयिक मौत से मां ममता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

 सड़क जाम कर फूटा लोगों का गुस्सा
आक्रोशित ग्रामीणों ने एसएच-55 पर बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

ये भी पढ़ें: फोन कर बुलाया, फिर सीने में उतार दी गोली! मुंगेर में पड़ोसी ने रेलकर्मी पर बरसाई गोलियां, मचा हड़कंप
विज्ञापन


भारी वाहनों की रफ्तार बनी जानलेवा
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अविलंब ठोस कदम उठाने की मांग की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें