फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : लूट और छिनतई के लिए कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर; बिहार पुलिस ने पैर में मारी गोली

Wed, 20 May 2026 09:06 AM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर जिले में देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल प्रिंस कुमार अपने साथियों के साथ इलाके में मौजूद है। छापेमारी के दौरान खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में देर रात पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अपराधी प्रिंस कुमार घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। घायल हालत में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


गुप्त सूचना के बाद शुरू हुआ छापेमारी अभियान

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में लूट और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल कुख्यात अपराधी प्रिंस कुमार अपने सहयोगियों के साथ इलाके में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी अभियान शुरू कर दिया।

खुद को घिरता देख पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के मुताबिक जब प्रिंस कुमार ने खुद को पुलिस से घिरता देखा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली प्रिंस कुमार के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: ‘तेजस्वी को विकास नहीं दिख रहा, मोटा चश्मा लगाना पड़ेगा’; जेडीयू विधायक का बड़ा हमला

लूट और छिनतई की कई घटनाओं में था शामिल

बताया जा रहा है कि प्रिंस कुमार जिले में लगातार हो रही लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में सक्रिय रहा है। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। अब पुलिस उसकी आपराधिक गतिविधियों और उसके सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा में अस्पताल में चल रहा इलाज

मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस के वरीय अधिकारी फिलहाल खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें