फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पति पड़ोसी के घर में देख रहा था क्रिकेट मैच, पत्नी ने दुपट्टे से लटककर दी जान; जानें मामला

Sun, 04 May 2025 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: पुलिस ने बताया कि महिला द्वारा फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी परिवार के लोगों ने घटना के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मालपुर पूर्वी पट्टी तरसपुर वार्ड-2 में शनिवार रात एक विवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी।  महिला की पहचान तरसपुर निवासी मो. रिजवान की पत्नी इशरत खातून (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए रविवार सुबह सदर अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: गंगा नदी में डूबे भाई-बहन, बेटे का शव मिला, बेटी की तलाश जारी; मां के सामने ही हुई हृदयविदारक घटना
 
घटना के संबंध में मृतक के पुत्र ने बताया कि उनके पिता रात में पड़ोसी के यहां आईपीएल क्रिकेट मैच देख रहे थे। मैच खत्म होने के बाद जब वह आए और गेट खोलने के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसके बावजूद उसकी मम्मी ने अंदर से कोई आवाज नहीं दी। परिवार के लोगों ने गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वह दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी हुई है और उनकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


उसने आगे बताया कि हल्ला होने पर आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि उसकी मां ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में वह कुछ नहीं बता पा रहा है। बच्चों के अनुसार परिवार में हमेशा झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, पॉकेट से मिला आईडी कार्ड; हत्या की आशंका
 
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि महिला द्वारा फंदे से लटककर जान देने का मामला सामने आया है। स्थानीय थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अभी परिवार के लोगों ने घटना के कारण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें