फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ओवैसी बोले- पाकिस्तान से बदला कैसे लिया जाय?, यह मोदी सरकार तय करे; वक्फ बिल पर ऐसा कहा

Sun, 04 May 2025 02:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

वक्फ संशोधन बिल पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हमारा मानना है कि अगर संविधान की बचाना जरूरी है तभी वक्फ भी बचेगा। जो नया कानून बनाया गया है वह संविधान के खिलाफ बनाया गया है।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा पहुंचे एआईएमआईएम पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बार बिहार की चुनावी फिजा बदलने वाली है। उनकी पार्टी के लिए चुनावी माहौल बहुत अच्छा है। उन्होंने नए वक्फ कानून को मोदी सरकार से वापस लेने तक लड़ाई जारी रखने की बात कहते उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा करना हमारा धर्म है। ओवैसी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के सवाल पर कहा कि हमलोग पाकिस्तान के खिलाफ भारत सरकार के सभी फैसले के साथ हैं। ऑल पार्टी मीटिंग में भी यह तय हुआ था कि पाकिस्तान बार-बार हिंदुस्तान पर आतंकी हमला करता है। पाकिस्तान की धरती से आतंकवादी घटना को अंजाम दिया जाता है। ऐसे में पाकिस्तान के आतंकी को भारत पूरी तरह मिटाने खत्म करने का काम करे।
विज्ञापन

किशनगंज पहुंचे ओवैसी तेजस्वी यादव पर बरसे, कहा- AIMIM के पास भिखारी बनकर आएगी राजद

उन्होंने भारत सरकार की तारीफ करते कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले भी बाला कोट और सर्जिकल स्ट्राइक किया है। अब सरकार को तय करना है कि पाकिस्तान के खिलाफ किस तरह का एक्शन ले? हम इस मामले में भारत सरकार के सभी फैसले के साथ हैं। हमने सर्वदलीय बैठक में ही कहा है कि सरकार को जो भी निर्णय आतंकवाद के खिलाफ लेना है वो लिया जाय और आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीर बेचकर चारों विधायकों ने पार्टी से गए
एआईएमआईएम के प्रमुख ने कहा कि यह बात तो सच है पाकिस्तान से आतंकी बार-बार आकर हमारे देश में हमला करते हैं और लोगों की हत्या किया करते हैं। चाहे वह 26 /11 हमला हो या बालाकोट का हमला हो या पुलवामा की घटना हो। इधर, एआईएमआईएम के चार विधायकों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा वह चारों विधायक अपना जमीर बेच कर दूसरी पार्टी में चले गए। इसका मलाल उन्हें नहीं है। वह चार ले गए थे इस बार बिहार विधानसभा के चुनाव में 24 विधायक लाकर रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें