फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Accident News: साइकिल सवार अधेड़ की बस से कुचलकर मौत, गैस सिलेंडर लाने जा रहे थे गोदाम

Mon, 08 Apr 2024 08:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: पटोरी थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक अरविंद साह तथा शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी थाने के चकसलेम गांव के पास सोमवार को मिनी बस से कुचल कर साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान थानाक्षेत्र के असरफपुर सुपौल गांव निवासी दिवंगत बालेश्वर साह के बेटे अरविंद साह के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मचा है।

विज्ञापन

 
मृतक के भतीजे अवध किशोर साह ने बताया कि उनके चाचा साइकिल से गैस सिलेंडर लाने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चकसमेल के पास समस्तीपुर से पटोरी की ओर से आ रही मिनी बस ने उन्हें कुचल डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के विरोध में कुछ देर के लिए लोगों ने सड़क जाम भी कर दिया, जिससे राहगीरों को परेशानी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर सड़क जाम खत्म कराया। बाद में पुलिस ने बस को भी जब्त कर लिया।
 
बताया जा रहा है कि अरविंद साह इलाके में फेरी कर चाय पत्ती बेचते थे, जिससे उनका परिवार चलता था। उनकी मौत के बाद परिवार के लोगों के बीच रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न होने की नौबत आ गई है। वह घर के इकलौते कमाऊ व्यक्ति थे।
विज्ञापन

 
पटोरी थानाध्यक्ष ने कहा कि घटना की सूचना के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। बस की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें