फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला संवाद कार्यक्रम: 27 वाहन प्रखंडों के लिए रवाना, DM ने दिखाई हरी झंडी, कार्यक्रमों में दिखाई जाएगी फिल्म

Fri, 18 Apr 2025 02:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Mahila Samvad Program: महिला संवाद कार्यक्रम के तहत 27 वाहन कई प्रखंडों के लिए रवाना किए गए। डीएम ने हरी झंडी दिखाई। कार्यक्रम में महिलाओं को फिल्म दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
हरी झंडी दिखाते हुए कलेक्टर सहित अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार में चलाई जा रही योजना, कार्य और ग्रामीण क्षेत्रों में आई सकारात्मक बदलाव को लेकर महिला संवाद वाहन को समस्तीपुर डीएम रोशन कुशवाहा ने शुक्रवार सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डीएम रोशन कुशवाहा ने बतलाया कि महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के विषय में जागरुकता के लिए एलईडी स्क्रीन युक्त 27 जागरुकता वाहन रवाना किया गया है।

विज्ञापन


इसके माध्यम से फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें महिलाओं से जुड़े कार्य के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी। लोगों को बतलाया जाएगा कि किस तरह से महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। यह कार्यक्रम वाहन आगामी जून माह तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में माइक्रो प्लांट के तहत कार्य करेगी।

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश कुमार ने 'महिला संवाद' का किया शुभारंभ, 60 दिन में 70 हजार जगहों पर होगा कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं को अपने परिवार एवं गांव की समस्याओं और आकांक्षाओं को चिन्हित कर उनकी प्राथमिकता निर्धारित कर विकास की कार्य योजना के सूत्रीकरण का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि प्रभावशाली समावेशी एवं सहभागी सुशासन के लिए महिलाओं एवं सामुदायिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है। मौके पर डीडीसी संदीप शेखर प्रियदर्शी, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका विक्रांत शंकर सिंह, डीपीआरओ रजनीश कुमार राय समेत अधिकारी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: हादसे में साइकिल सवार की मौत, खरीदारी करने गया था, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें