फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 33 साल पुराना लाल वारंट लेकर गिरफ्तारी लिए पहुंचा बल, पुलिस अभिरक्षा में मौत; हत्या का आरोप लगा

Wed, 07 Feb 2024 07:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur Hindi News: मृतक लाल वारंटी के भाई अभिनंद झा ने बताया कि कुछ देर बाद ही परिवार के लोग थाने पहुंचे। जहां बताया गया कि उनकी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया है। जब परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि उनकी मौत हो चुकी है। परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ हत्या के आरोप का ज्ञापन सौंपने थाने पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाने के झखड़ा गांव में पुलिस अभिरक्षा में एक लाल वारंटी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक झखड़ा गांव निवासी कृष्ण भगवान झा उर्फ टूना झा (65) बताए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद मौत की खबर पर परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही चर्चा यह भी है कि कृष्ण भगवान झा छापेमारी के दौरान छत से कूद गए थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कृष्ण भगवान झा पेशे से किसान थे। मंगलवार की आधी रात को सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत के साथ पुलिस टीम कृष्ण झा को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। उसने भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस उसे वाहन में बैठाकर थाने ले गई। 
 
‘यह हत्या है’
मृतक लाल वारंटी कृष्ण भगवान झा के भाई अभिनंद झा ने बताया कि कुछ देर बाद ही परिवार के लोग थाना पहुंचे। जहां बताया गया कि उनकी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया है। जब परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो बताया गया कि उनकी मौत हो चुकी है। परिजनों का आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद उनके साथ मारपीट की गई है जिससे उनकी मौत हुई है, यह हत्या है।
विज्ञापन

 
मृतक के भाई ने दिया आवेदन
मृतक के भाई राधाकृष्ण झा ने पुलिस को एक आवेदन सौंपा है। उसमें पुलिस पदाधिकारी पर गिरफ्तारी के बाद मारपीट करने के कारण मौत का आरोप लगाया है। परिवार के लोगों का कहना है कि वारंट किस मामले का है, उन लोगों को पता नहीं है। परिजनों ने कहा कि जिस समय पुलिस कृष्ण भगवान झा को गिरफ्तार कर ले गई तो वह ठीक थे। एक घंटे के अंदर उनकी मौत की खबर आई।  
 
1991 का बताया जा रहा लाल वारंट
बताया जा रहा है कि वर्ष 1991 के एक मामले में समस्तीपुर कोर्ट ने कृष्ण भगवान झा पर लाल वारंट जारी कर रखा था। उसी मामले में पुलिस रात को उन्हें गिरफ्तार करने गई थी। हालांकि उन पर क्या आरोप हैं, इसके बारे में भी पुलिस कुछ नहीं बता पा रही है। उधर, चर्चा है कि गिरफ्तारी के दौरान कृष्ण झा एक छत से दूसरे छत पर कूदे थे। 
 
 'अचानक तबीयत बिगड़ गई थी'
एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि 1991 के लाल वारंट को लेकर रात सरायरंजन थानाध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में पुलिस टीम कृष्ण झा को गिरफ्तार करने गई थी। गिरफ्तारी के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सरायरंजन पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों का भी आरोप से संबंधित आवेदन मिला है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा, दोषी पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें