फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पंचायत समिति सदस्य वायरल वीडियो मामले में नया मोड़, उप प्रमुख समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fri, 15 Mar 2024 02:42 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

Samastipur News: विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंदकश्यम ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सहनी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूरा मामला प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव से जुड़ा है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
वीडियो बनाकर वोट देने के लिए पंचायत समिति सदस्य को ब्लैकमेल किए जाने का भी आरोप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर के पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सहनी के अश्लील वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। इसमें प्रखंड के उप प्रमुख सुजीत कुमार, एकडारा विभूतिपुर निवासी दिलीप नारायण सिंह और कल्णपुर उत्तर निवासी सतेंद्र कुमार नामजद हैं, जबकि दो अज्ञात लोग हैं। यह प्राथमिकी विभूतिपुर थाने में पीड़ित लखींद्र सहनी ने दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


'धोखे से घर से ले गए थे पांच लोग' 
प्राथमिकी में लखींद्र सहनी ने आरोप लगाया कि पांच फरवरी को तीनों नामजद दो अज्ञात लोगों के साथ एक चार चक्का वाहन से उनके घर टभका गांव आए थे। इस दौरान उनसे दूसरे पंचायत समिति सदस्य के यहां वोट मांगने चलने के लिए कहा और गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान सुजीत अपने घर पर ले गया और मना करने के बावजूद खाना खिलाया। खाना खाने के बाद उसे कुछ याद नहीं रहा। जब आंख खुली तो उसने खुद को स्कार्पियो गाड़ी में पाया।

विज्ञापन

वायरल वीडियो के स्क्रीनग्रैब - फोटो : अमर उजालाा
'वोट न देने पर वायरल किया गया वीडियो'
पीड़ित ने आवेदन में आगे बताया कि जब उसने सतेंद्र से पूछा कि कहां जा रहे हैं तो उसने बताया कि पप्पू भैया और सुजीत के आदेश पर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव तक आपको सिलीगुड़ी में रखना है।  उसके बाद उन्हें सिलीगुड़ी के गीतांजलि होटल में रखा गया। इस दौरान उन्हें हमेशा कभी पेप्सी तो कभी स्प्राइट में कुछ पिला दिया जाता था, जिससे उन्हें पता नहीं चलता था कि वह कहां हैं और क्या कर रहे हैं। लखींद्र सहनी ने आरोप लगाया कि इसी दौरान सतेंद्र ने लड़की को बुलाकर मेरे साथ बीडियो बना लिया।

उन्होंने आरोप लगाया है कि उप प्रमुख सुजीत समेत अन्य नामजदों ने ब्लैकमेल करने की नीयत से गलत वीडियो बनाया। जब उन्होंने उप प्रमुख चुनाव में वोट नहीं दिया तो उन्हें जान से मार देने की धमकी दी और वीडियो को वायरल कर दिया।
 
सात मार्च को था उप प्रमुख का चुनाव
जानकारी के मुताबिक, प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद सात मार्च को चुनाव हुआ था। इस चुनाव के बाद ही वीडियो सामने आया था, जिसके बाद यह खूब वायरल हुआ था। साथ ही प्रखंड की राजनीति गरमा भी गई थी। 

विभूतिपुर थाना अध्यक्ष आनंदकश्यम ने कहा कि पंचायत समिति सदस्य लखींद्र सहनी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पूरा मामला प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव से जुड़ा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें