फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: यूपी निवासी शिक्षक की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी ने कही हैरान करने वाली बात

Thu, 03 Oct 2024 04:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

बिहार के समस्तीपुर में उत्तर प्रदेश की शिक्षिका की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी का कहना है कि साजिश के तहत उसे फंसाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक महिला शिक्षक के पांच साल की पुत्री से एक शिक्षक ने ही दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला शिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक रामरतन शाह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक और पीड़ित बच्ची का गुरुवार को सदर अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। इस मामले में बच्ची के पिता के बयान पर शिवाजी नगर थाने में प्राथमिक की दर्ज की गई है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में बताया गया है, यूपी की रहने वाली महिला शिक्षक शिवाजी नगर के स्कूल में पोस्टेड है। वह शिवाजी नगर के ही रतन साह नामक जो खुद 10+2 में शिक्षक है एवं कोचिंग का भी संचालन करता है। उन्हीं के मकान में अपने पति व पांच साल की पुत्री के साथ किराए के रूप में रहती थी। बुधवार को उसकी पांच साल की पुत्री छत से रोती हुई उसके पास पहुंचकर बताया कि उसके साथ रतन साह ने गलत करने का प्रयास किया। इसके बाद महिला शिक्षक द्वारा मामले की जानकारी शिवाजी नगर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची शिवाजी नगर की पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

मामला सलटाने के लिए सामाजिक स्तर पर हुआ काफी प्रयास
बताया गया है कि मामला सलटाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया। लेकिन इसके लिए महिला शिक्षक तैयार नहीं हुई, जिसके बाद इस मामले में प्राथमिक की दर्ज की गई है। हालांकि, दबाव को देखते हुए महिला शिक्षक ने आरोपी शिक्षक के मकान को भी तत्काल खाली कर दिया। बताया गया कि पुलिस की मौजूदगी में मकान खाली किया गया है।
विज्ञापन


डरा सहमा है पीड़ित का परिवार
बताया गया है कि घटना के बाद यूपी की रहने वाली उक्त महिला शिक्षक और उसके पति काफी डरे सहमे हुए हैं। मीडिया से भी उन्होंने साफ बात करने से इनकार कर दिया। पीड़ित शिक्षका का ऑफ़ द कैमरा कहना था कि जो आरोप था उन्होंने लिखित रूप से शिवाजी नगर पुलिस को दे दिया है, अब कुछ भी नहीं कहना।

आरोपी शिक्षक ने साजिश के तहत फंसाने का लगाया आरोप
उधर, आरोपी शिक्षक रामरतन साह का कहना है कि ज्वाइनिंग के बाद उसके यहां उक्त शिक्षिका किराए के मकान में रहने के लिए आई थी। फिर उसने मकान खाली कर दिया। करीब एक महीना पूर्व पुनः उसी मकान में किराएदार के रूप में आई थी। तब से उसका व्यवहार बदला बदला सा था। वह कोचिंग का भी संचालन करते हैं, काफी स्टूडेंट हैं। इसी को देखते हुए उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
रोसरा की डीएसपी सोनम कुमारी ने बताया कि महिला शिक्षक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें