फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: उधना से समस्तीपुर और जयनगर के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, मध्यप्रदेश के इन स्टेशनों पर रुकेगी

Sat, 03 May 2025 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर/जबलपुर

सार

Summer Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उधना और समस्तीपुर व जयनगर के बीच दो समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी और जबलपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल प्रशासन द्वारा समर के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराए पर 05-05 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जाएगी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार, मुजफ्फरपुर-दानापुर से सिकंदराबाद ट्रेन का रूट बदला

उधना-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 

  • गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 03 मई से 31 मई 2025 तक प्रत्येक शनिवार को उधना स्टेशन से रात 20:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 06:05 बजे, जबलपुर 09:20 बजे, कटनी 10:45 बजे, सतना 12:25 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सोमवार 02:35 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी।

  • गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 05 मई से 02 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को समस्तीपुर स्टेशन से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान कर, सतना 19:10 बजे, कटनी रात 22:00 बजे, अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 00:05 बजे, इटारसी 03:35 बजे पहुंचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए मंगलवार दोपहर 14:00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होगा ठहराव
चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर। रेल यात्रियों से अनुरोध है कि समर स्पेशल ट्रेन की विस्तृत जानकारी स्टेशन, रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन वेबसाइड से प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें