समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में बुधवार को एनएच-28 पर हुए एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसा मुसरीघरारी-बेगूसराय राष्ट्रीय राजमार्ग पर सागर शर्मा होटल के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर लौट रहे एक बाइक सवार की टक्कर आगे चल रही दूसरी बाइक से हो गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सदर अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान मुसरीघरारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 निवासी मोहम्मद कलीम के 18 वर्षीय पुत्र मोहम्मद रईस तथा सरायरंजन थाना क्षेत्र के झखड़ा गांव के वार्ड संख्या-13 निवासी स्वर्गीय बैद्यनाथ राम के 55 वर्षीय पुत्र रामचंद्र राम के रूप में हुई है।
बेटे को बस स्टैंड छोड़कर लौट रहे थे घर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर आगे चल रही रामचंद्र राम की बाइक में पीछे से मोहम्मद रईस की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया दोनों को अस्पताल
घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुसरीघरारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष नेहा निधि पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा। सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों की जांच की। जांच के बाद चिकित्सकों ने मोहम्मद रईस और रामचंद्र राम को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को दी।
दोनों बाइकों को पुलिस ने किया जब्त
एक ही हादसे में दो परिवारों में मचा कोहराम
एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना पर दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। सदर अस्पताल पहुंचे दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पेट्रोल पंप से निकला युवक, आगे चल रही बाइक में मारी टक्कर; दोनों की मौत
पेट्रोल पंप से निकला युवक, आगे चल रही बाइक में मारी टक्कर; दोनों की मौत
पेट्रोल पंप से निकला युवक, आगे चल रही बाइक में मारी टक्कर; दोनों की मौत