दरभंगा जिले में जाले विधानसभा के विधायक जिबेश कुमार की राजनीतिक शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से हुई थी। उन्होंने मिथिला विश्विद्यालय से एमए तक की शिक्षा ग्रहण कर रखी है। उनके दोबारा मंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित इलाके में खुशी का माहौल है। वे जाले विधानसभा से लगातार दो बार से चुनाव जीत रहे हैं। पहली बार उन्हें श्रम संसाधन मंत्री बनाया गया था। अब भाजपा ने जीवेश कुमार के प्रति आस्था दिखाते हुए उन्हें एक बार फिर से मंत्री बनाया है।
दरभंगा के जाले विधानसभा के विधायक जिबेश कुमार का जन्म 25 जुलाई 1973 में हुआ था। इनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1981 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय सदस्य रहे। जिबेश कुमार भाजपा के 1998 से 2002 तक प्राथमिक सदस्य के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने 2002 से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं।
बता दें कि पहली बार जिबेश कुमार 2015 में भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में जाले निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधानसभा का चुनाव जीते थे। दोबारा 2020 में फिर से उन्होंने जाले विधानसभा से 21,796 मतों के अंतर से जीत हासिल की और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में बिहार विधानसभा के लिए दूसरी बार विधायक बने थे। इसके बाद उन्हें बिहार सरकार ने उन्हें श्रम मंत्री और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया था।