फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मधुबनी में कुहासे के कारण बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; महिला समेत चार लोग घायल

Sun, 08 Dec 2024 03:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Bihar News: मधुबनी में कुहासे के कारण बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।
विज्ञापन
जाम की स्थिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र में बस और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान 39 वर्षीय एनुअल साफी के रूप में की गई। वहीं घायलों में ऑटो ड्राइवर विजय मुखिया, बम बम झा और प्रकाश शाह वह एक महिला शामिल है। वहीं इस घटना में एक बच्चे को भी चोटें आई है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि ऑटो ड्राइवर विजय मुखिया की हालत काफी गंभीर है। वहीं महिला सहित सभी घायलों को माधवपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतक एनुल साफी के शव को अपने कब्जे में ले लिया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया। वहीं टक्कर होने वाली बस के ड्राइवर बस लेकर भाग निकला। 

इधर, अब्दुल रैन ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वे अपने अन्य  परिजनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि उनके गांव के भतीजा ऐनुल साफी की इस घटना में मौत हो गई। फिलहाल सभी घायलों का इलाज भी अस्पताल में जारी है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें