फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: युवती को बरामद कर लौट रहे बिहार पुलिस के तीन कर्मी यूपी में सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में भर्ती

Sun, 08 Dec 2024 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना में तैनात दो दारोगा और वाहन चालक व बरामद की गई युवती यूपी के फिरोजाबाद में ट्रक और कार की टक्कर में घायल हो गए। जिसमें एक महिला दारोगा सहित बरामद युवती की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मी घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के लहेरियासराय थाना क्षेत्र से लापता एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार करने गई महिला दारोगा प्रिया कुमारी और दीपक कुमार व कार चालक नंदन कुमार को उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद भेजा गया था। दोनों पदाधिकारी प्रेमी युगल को गिरफ्तार करके कार से वापस दरभंगा लौट रहे थे।

विज्ञापन


इसी दौरान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में कार की जोरदार टक्कर ट्रक से हो गई। इस दुर्घटना में महिला दारोगा प्रिया कुमारी और बरामद लड़की गम्भीर रूप से जख्मी हो गई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की स्थिति नाज़ुक बताई गई है। 

इस संबंध में लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर प्रेमी युगल का लोकेशन फिरोजाबाद का मिला था। प्रेमी युगल की गिरफ्तारी के लिए प्रशिक्षु दारोगा दीपक कुमार और टेक्निकल सेल में तैनात प्रिया कुमारी को भेजा गया था। दोनों पदाधिकारियों द्वारा दोनों को गिरफ्तार करके लौटते समय कार की टक्कर ट्रक से हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें