फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: चुनाव प्रचार का शंखनाद करने सीतामढ़ी पहुंचे राजनाथ सिंह; सीवान और दरभंगा में करेंगे सभाएं

Wed, 28 Feb 2024 03:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी

सार

BJP Election Campaign: राजनाथ सिंह ने जानकी मंदिर परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में कमल खिलेगा। मंदिर के पास तालाब है और तालाब में कमल ही खिलते हैं।
विज्ञापन
जानकी मंदिर में पूजा के बाद रक्षा मंत्री, उससे पहले दरभंगा एयरपोर्ट पर पार्टी नेता के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को बिहार के सीतामढ़ी पहुंचे। वह दरभंगा एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से सीधे पुनौराधाम पहुंचे। यहां पहुंचते ही उन्होंने पहले जानकी जन्मस्थली पुनौराधाम के दर्शन और पूजन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां जानकी जी की जन्मस्थली है और कुंड भी है और कुंड में कमल ही खिलता है। इसके बाद यहां से वह सीधे द्वारका पैलेस के लिए निकल गए। वहां पर चाय-नाश्ते के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

विज्ञापन



 
‘पूरे देश में उत्साह का वातावरण’
दरअसल, भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा चुनाव का वह सीतामढ़ी से शंखनाद कर रहे हैं। हालांकि मीडिया से बात करते समय उन्होंने विशेष कुछ नहीं कहा। उन्होंने उम्मीदवारी के लेकर भी कोई संकेत नहीं दिया, लेकिन कहा कि हर जगह कमल ही खिलेगा। इसके अलावा जानकी जन्मभूमि के विकास को लेकर भी कोई आश्वासन नहीं दिया। राजनाथ सिंह ने मंदिर परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीतामढ़ी में कमल खिलेगा। मंदिर के पास तालाब है और तालाब में कमल ही खिलते हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में उत्साह का वातावरण है। इसके बाद रक्षा मंत्री मंदिर से अगले गंतव्य की ओर निकल गए। इस दौरान उनके साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे।
 
प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के किए इंतजाम
इससे पहले रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर जिले के सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से इसको लेकर व्यापक तैयारी की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा और पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी समेत अन्य अधिकारी सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। करीब 52 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हेलीपैड से लेकर जानकी जन्म भूमि पुनौराधाम और पुनौराधाम से लेकर संवाद स्थल तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कई स्थानों पर बैरिकेड भी लगाए गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एसपीजी सुरक्षा मिली है, इसलिए प्रशासन एसपीजी से समन्वय स्थापित कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था में जुटा है। रक्षामंत्री के कार्यक्रम को लेकर एसपीजी के विशेष दस्ते ने भी कार्यक्रम स्थल को अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
 
सीतामढ़ी से पहले दरभंगा पहुंचे थे केंद्रीय रक्षा मंत्री
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी शंखनाद की शुरुआत करने दरभंगा पहुंचे। दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचने पर भाजपा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरने के बाद हेलीकॉप्टर से सीतामढ़ी के लिए रवाना हो गए। सीतामढ़ी के बाद रक्षा मंत्री सीवान में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद तीन बजे दरभंगा के शिवनगर घाट स्थित प्लस टू स्कूल में एक बड़ी सभा को संबोधित करके चुनाव प्रचार का आगज करेंगे। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी बड़ी तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें