समस्तीपुर पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुख्यात शराब सिंडिकेट संचालक नवीन सिंह गिरोह के सदस्य रूपेश चौधरी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक किशोर भी शामिल है। इनके पास से दो देसी पिस्टल, कारतूस और बड़ी मात्रा में स्प्रिट बरामद की गई है।
गिरफ्तार बदमाशों में मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रूपेश चौधरी, कपूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाढ़ी गांव निवासी अभिषेक उर्फ लक्ष्मी, फतेहपुर गांव निवासी विकास कुमार और एक किशोर सुमन सौरभ (निवासी कपूरीग्राम) शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजय पांडेय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी रूपेश चौधरी एक किशोर के साथ स्कूटी पर सवार होकर निकल रहा है। सूचना के आधार पर एनएच पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान रूपेश को रोका गया, जिसकी तलाशी में एक देसी पिस्टल और स्प्रिट बरामद हुई।
वायरल तस्वीर से खुला राज
एसपी ने बताया कि हाल ही में रूपेश की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह दो पिस्टल के साथ दिखाई दे रहा था। पूछताछ में रूपेश ने बताया कि पिस्टल उसके साथी अभिषेक के पास है। इसके बाद पुलिस ने अभिषेक के घर छापेमारी की, जहां से विकास और सुमन सौरभ को भी गिरफ्तार किया गया। यहां से एक और पिस्टल बरामद की गई।
पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह स्प्रिट से मिलावटी शराब तैयार करता था और उसका अवैध कारोबार करता था। रूपेश का संबंध कुख्यात शराब माफिया ननकी से भी बताया जा रहा है। गिरोह का मकसद इलाके में दबदबा बनाना था, जिसके लिए ये हथियारों के साथ अपनी तस्वीरें वायरल करते थे।
आरोपियों पर दर्ज हैं गंभीर मामले