फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दरभंगा के जलालुद्दीन ने किया कमाल, एशियाई दिव्यांग पैरा साइकिलिंग प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

Tue, 27 Feb 2024 01:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar News: दरभंगा के जलालुद्दीन ने एशियाई दिव्यांग पैरा साइकिलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर पूरे जिले सहित प्रदेश का मान बढ़ाया। इसी कड़ी में जब वो दिल्ली से दरभंगा पहुंचे, इस दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उनका स्वागत किया। 
 
विज्ञापन
दरभंगा के जलालुद्दीन ने किया कमाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सिंहवारा थाना क्षेत्र का रहनेवाला जलालुद्दीन ने दिल्ली में हुए वर्ष 2024 एशियाई दिव्यांग पैरा साइकिलिंग चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर दरभंगा सहित देश प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया है। आज जैसे ही जलालुद्दीन पदक जीत कर दिल्ली से दरभंगा पहुंचे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने उनका वीआईपी लाउंज में मिथिला के परंपरा के अनुसार पाग चादर के साथ फूल माला देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन


जलालुद्दीन बचपन से ही एक पांव से दिव्यांग है और वह C-2 कैटोगरी में आते हैं, ऐसे में खुशी की बात यह है कि जलालुद्दीन ने एक साथ दो दो रजत पद जीते एक पदक उन्हें 750 मीटर की रेस में मिला, जबकि दूसरा रजत पदक पंद्रह किलोमीटर के स्क्रेच रेस में प्राप्त किया। 

साइकिल चलाने का था शौक 
जलालुद्दीन दरभंगा के टेक्टार गांव का रहने वाले हैं। गरीब परिवार में जन्मे जलालुद्दीन का एक पांव नहीं है, इसके बावजूद उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी और अपना संघर्ष जारी रखा, उन्हें बचपन से ही साइकिल चलाने का शौक था और आज वही शौक उनकी पहचान बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें