फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darbhanga Crime: कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व पार्षद रीता सिंह पर जानलेवा हमला, डीएमसीएच में चल रहा इलाज

Sun, 20 Oct 2024 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Crime: दरभंगा में कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व पार्षद रीता सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। पति गजेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने घर के किचन में घुसकर चाकू मार दिया है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के खाजासराय मोहल्ले के घर में घुसकर अज्ञात अपराधियों ने कांग्रेस नेता रीता सिंह को चाकूओं से वार कर जख्मी कर दिया है। घायल नेत्री को गंभीर स्थिति इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घायल कांग्रेस नेत्री के पति गजेंद्र सिंह ने बताया कि घर के किचन में घुसकर चाकू मार दिया है। घटना की सूचना मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि कांग्रेस नेत्री रीता सिंह अपने किचन में खाना बना रही थी। इस दौरान घर में स्कूल ड्रेस पहनकर घुसे अपराधियों ने कांग्रेस नेत्री एवं वार्ड 48 की पूर्व पार्षद रीता सिंह को चाकू से कई वार कर दिए है। जब तक लोग समझ पाते तब तक वह फरार हो गया। हमला करने वाला अपराधी स्कूली ड्रेस पहने हुए आए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें