फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तेजस्वी यादव ने CM नीतीश को फिर बताया अचेत, कहा- बिहार के अपराधियों को मिल रहा सरकार का संरक्षण

Fri, 24 Jan 2025 02:54 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 200 राउंड फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों के घर भी जाया करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री के साथ भी इन लोगों का उठना-बैठना है। उनका लोग स्वागत किया करते हैं। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए एक बार फिर कहा कि वे अचेत हो गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। वहीं, भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन चुका है। बिहार में लगातार आपराधिक घटनाएं हो रही हैं। यह वही बिहार है, जहां 200 से ज्यादा राउंड गोलियां चलती हैं और दोनों पक्ष मीडिया को बुलाकर इंटरव्यू भी देते हैं और बिहार की पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसा पहली बार हो रहा है। इतना कुछ होने के बावजूद पुलिस सब कुछ चुपचाप देख रही है।

विज्ञापन

 
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस घटना में शामिल अपराधियों के घर भी जाया करते हैं। इतना ही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री के साथ भी इन लोगों का उठना-बैठना है। उनका लोग स्वागत किया करते हैं। बिहार में रूह कंपाने वाली बातें अब मामूली बन चुकी हैं। पूरी तरीके से बिहार में अपराधियों को बोलबाला हो चुका है। पूरे बिहार में अपराध के अलावा भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है। आप देखिए एक शिक्षा विभाग के डीईओ के घर से करोड़ों रुपये नकदी बरामद की गई है। बेलगाम हो चुके अपराधियों को बिहार की सरकार द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। इतने राउंड गोलियां चलने के बाद अभी तक प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि अगर अभी हम लोगों की सरकार होती तो बिहार से लेकर दिल्ली तक हिलाते रहते ये लोग। कहते चलते देखो बिहार में जंगलराज और अभी कोई बोलने को भी तैयार नहीं है, क्योंकि अभी तो यहां मंगलराज राज चल रहा है। तेजस्वी ने कहा कि जो भी अपराधी हो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वह कोई भी क्यों न हो।
 
गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में शामिल होने मधुबनी जिला के फुलपरास जाने के दौरान दरभंगा में बीती रात से ही रुके थे। आज फुलपरास जाने से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सरकार को घेरते हुए कहा बिहार में अपराधियों को सरकार के द्वारा संरक्षण दिया जा रहा है। जिस कारण अपराधी 200 राउंड की फायरिंग करने के बाद मीडिया को इंटरव्यू देते हैं और पुलिस प्राथमिकी तक दर्ज नहीं करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें