फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ से इलाके में तनाव, बड़ी तादाद में पुलिस तैनात; खंगाले जा रहे CCTV फुटेज

Sun, 01 Jun 2025 06:35 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: स्थानीय निवासी अंकुर गुप्ता ने इस घटना को आस्था पर सीधा प्रहार बताया और कहा कि यह बेहद निंदनीय कृत्य है। वहीं, पुलिस ने बताया कि घटना बेहद संवेदनशील है और इसकी जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझा कर किया तितर-बितर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर चौक स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल में उपद्रवियों ने गर्भगृह में घुसकर सात मिट्टी से बने पिंडों को तोड़कर पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। यह घटना तब उजागर हुई जब श्रद्धालु प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के लिए धार्मिक स्थल पहुंचे। जैसे ही लोगों की नजर अंदर हुए विध्वंस पर पड़ी, पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

 
स्थानीय लोगों में गहरा रोष व्याप्त हो गया और देखते ही देखते धार्मिक स्थल के बाहर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दरभंगा पुलिस सक्रिय हो गई और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुट गई। मौके पर दरभंगा सदर के एसडीपीओ अमित कुमार स्वयं भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और धार्मिक स्थल परिसर व आसपास की स्थिति का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें- चाची से दरिंदगी: दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर हैवान बना युवक, पैर से मुंह दबाया; रॉड से किया घिनौना काम
विज्ञापन

 

Trending Videos

धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़ - फोटो : अमर उजाला
पूरे इलाके की निगरानी, सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच
पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पूरे क्षेत्र की सुरक्षा कड़ी कर दी है और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि घटना बेहद संवेदनशील है और इसकी जांच को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
 
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में तोड़-फोड़ - फोटो : अमर उजाला
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के चलते भीड़ को शांत कर घटनास्थल से हटाया गया है। फिलहाल धार्मिक स्थल परिसर और आसपास के क्षेत्र में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। मदारपुर के निवासी अंकुर गुप्ता ने इस घटना को आस्था पर सीधा प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय कृत्य है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि ऐसे कुकृत्य को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

यह भी पढ़ें- Bihar News : दुष्कर्म पीड़िता की हुई मौत, बिहार के सबसे बड़े अस्पताल में बेड के लिए करना पड़ा था घंटों इंतजार
 
स्थानीय लोगों के अनुसार यह धार्मिक स्थल क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पूजा के लिए पहुंचते हैं और कई लोग तो अपने दिन की शुरुआत इसी धार्मिक स्थल में पूजा से करते हैं। इस पवित्र स्थल पर हुई तोड़फोड़ से लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी चोट पहुंची है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें