फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: निकाह के लिए आए दूल्हे को तीन लाख देकर बैरंग लौटना पड़ा; कोर्ट का पेपर लेकर आई महिला ने खोल दिया खेल

Tue, 30 Jul 2024 12:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: दरभंगा में एक निकाह समारोह में गजब का हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ, जहां दूल्हे समेत पूरे वर पक्ष को दुल्हन पक्ष ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 24 घंटे के लिए बंधक बना लिया। उन्हें दुल्हन के पिता ने तीन लाख रुपये लेकर ही छोड़ा। यह पूरा बखेड़ा एक महिला द्वारा दिखाए गए कानूनी कागजों की वजह से हुआ। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
दूल्हा अब्दुल कादिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव में रविवार को निकाह पढ़ने पहुंचे एक दूल्हे को बारात सहित दुल्हन वालों ने बंधक बना लिया। उन लोगों ने तब तक दूल्हे को बंधक बनाए रखा जब तक दूल्हे के पिता ने निकाही में हुए खर्च सभी तीन लाख रुपये दुल्हन के पिता को वापस नहीं कर दिए। इस दौरान करीब 24 घंटे तक दुल्हन वालों ने दूल्हे को बंधक बनाए रखा। बताया जा रहा है कि दूल्हा अब्दुल कादिर दूसरी निकाह पढ़ने आया था, जिसकी जानकारी दुल्हन पक्ष को नहीं थी। निकाह के दौरान पहली पत्नी के हंगामा करने के दौरान यह राज खुल गया और दूसरी निकाह करने से दुल्हन वालों ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, बिरौल थाना क्षेत्र के लदहो गांव में दुल्हन की निकाह की तैयारी चल रही थी। बारात भी दूल्हे सहित सही समय से दुल्हन के घर पहुंच चुकी थी। निकाह की तैयारी शुरू हो गई। जैसे ही निकाह पढ़ाने की बात बढ़ी कि मामले में नया मोड़ आ गया और अचानक से दूल्हे की पहली पत्नी नाजनीन खातून ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पहले तो लोगों को हंगामे की बीच बात समझ में नहीं आई। उसके बाद पहली पत्नी ने भारी बारात के बीच अपना कोर्ट मैरिज का एग्रीमेंट सबके सामने रख दिया। पहली पत्नी ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से दोनों के बीच जान पहचान होने के बाद दोनों की लव मैरिज हुई थी। उसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
बस इतना सुनते ही दूसरी होने वाली पत्नी के परिवार वालों ने दूल्हे अब्दुल कादिर उर्फ छेदी सहित पूरी बारात को ही बंधक बना लिया। वहीं, दुल्हन ने भी निकाह पढ़ने से इनकार कर दिया। काफी हंगामे के बाद ग्रामीणों और लड़की के पिता कलीमुद्दीन नद्दाफ और दूल्हे के पिता में तय हुआ कि निकाह में खर्च हुए तीन लाख रुपये देने के बाद ही दूल्हे को वापस जाने दिया जाएगा। सोमवार की देर शाम दुल्हन पक्ष को वर पक्ष के लोगों ने तीन लाख रुपये वापस किए। तब जाकर दूल्हा अब्दुल कादिर मुक्त हो सका।
 
इधर, बताया जा रहा है कि 24 घंटे से ऊपर तक दूल्हे को ग्रामीणों ने बंधक बनाए रखा। लेकिन इसकी भनक तक बिरौल पुलिस को नहीं लग सकी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें