फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तिहरे हत्या कांड का फरार इनामी अपराधी गिरफ्तार; बिहार सरकार ने दो लाख का इनाम किया था घोषित

Wed, 28 Feb 2024 05:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga Hindi News: दरभंगा में पिछले साल जून में एक नगर निगम कर्मी समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए नगर निगम कर्मी अनिल सिंह सहित तीन लोगों की हत्या मामले में आरोपी अंगद सिंह फरार चल रहा था। आरोपी अंगद सिंह को टेक्निकल सेल की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस मुख्यालय ने अंगद सिंह पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, पिछले वर्ष 21 जून 2023 को नगर निगम के कर्मी बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव निवासी अनिल सिंह सहित तीन लोगों की हत्या की गई थी। इस मामले में अंगद सहित तीन आरोपी फरार चल रहे थे। राज्य सरकार ने अंगद सिंह पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
 
जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय ने आज राज्य के वांछित अपराधियों की सूची घोषित कर ऐसे अपराधियों पर बड़े इनाम की घोषणा की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा घोषित मोस्ट वांटेड इनामी अपराधियों की सूची में दरभंगा जिले के भी तीन अपराधियों जिनमें बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव निवासी विजयवर्धन सिंह उर्फ अंगद सिंह पर दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। यह जिला पुलिस की सूची में पांच कांडों में शामिल अपराधी है।
विज्ञापन

 
वहीं, इसी इलाके के रहने वाले मनीष कुमार सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ शूटर सिंह जो कुल बीस कांडों में वांछित है। इस पर भी पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। जबकि कीर्ति सिंह उर्फ अन्नू सिंह कुल सात कांडों में वांछित है, इस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें