फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हार्डवेयर की दुकान में भीषण आग से सभी सामान जला, व्यवसायी ने परिवार सहित दूसरे की छत पर कूदकर बचाई जान

Sat, 08 Jun 2024 02:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: पीड़ित दुकान मालिक कन्हैया नायक ने बताया कि दुकान में आग लगने की जानकारी पड़ोसी दुकानदार ने रात दो बजे फोन करके दी। उन्होंने कहा कि दुकान में आग की तेज लपट निकल रही है। हम लोगों ने परिवार सहित दूसरे की छत के सहारे नीचे उतरकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
आग लगने से दुकान और घर का सारा सामान जला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में देर रात दो बजे भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दुकान के ऊपरी तल पर रहे व्यवसायी ने अपने परिवार सहित दूसरे की छत के सहारे कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि दुकान के निचले तल से लेकर तीसरे तल तक का सारा सामान जल गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर देर रात मौके पर पहुंची लहेरियासराय थाना पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम शनिवार की सुबह नौ बजे आग पर काबू पाने में सफल हो सकी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आग बुझाने में करीब 20 से 25 दमकल की गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान आग आसपास की दुकानों में नहीं फैली, अन्यथा इससे बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आग लगने की इस घटना में दुकान और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
 
जानकारी के अनुसार, लहेरियासराय गुदरी बाजार स्थित हार्डवेयर की दुकान से स्थानीय लोगों ने देर रात आग की लपटें निकलते देखीं। ज्यादा रात होने के कारण आसपास के लोग जब तक जागते और आग पर काबू पाने की कोशिश करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बारी-बारी से निचले तल से होते हुए आग ने तीसरी मंजिल तक को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम को भी संकरी गली होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। करीब पांच से छह घंटे तक आग बुझाने का अभियान चलाकर आज सुबह उसपर पूरी तरीके से काबू पाया जा सका। हालांकि अग्निकांड में दुकान और मकान का कोई सामान नहीं बच पाया है।
विज्ञापन



 
पड़ोसी दुकानदार सोनू कुमार ने बताया कि देर रात दो बजे आग की लपट दुकान से निकलते देखकर उन्होंने तीसरी मंजिल पर रह रहे दुकान के मालिक कन्हैया नायक को फोन कर जानकारी दी। फिर उनके परिवार को छत के ऊपरी तल से दूसरे की छत से सकुशल निकाल लिया गया। उसके बाद लहेरियासराय थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब पांच से छह घंटे में आग पर काबू पाने सफल हो सकी।
विज्ञापन

 
पीड़ित दुकान मालिक कन्हैया नायक ने बताया कि दुकान में आग लगने की जानकारी पड़ोसी दुकानदार ने रात दो बजे फोन करके दी। उन्होंने कहा कि दुकान में आग की तेज लपट निकल रही है। हम लोगों ने परिवार सहित दूसरे की छत के सहारे नीचे उतरकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। आज सुबह करीब नौ बजे आग बुझ सकी है। इस आग से दुकान और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें