फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: दरभंगा में विवाहिता की जहर देकर हत्या का आरोप, पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 25 Oct 2024 08:10 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: विशनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के विशनपुर थानाक्षेत्र के वार्ड-12 में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका के पिता प्रमोद सदा ने बेटी की जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति शिवा कुमार और ससुराल वालों के खिलाफ विशनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। इस घटना के बाद मृतका के परिवार में शोक का माहौल है। मृतका की एक आठ महीने की बच्ची भी है, जो अब अपनी मां के बिना रह गई है।

विज्ञापन

 
मृतका की मां ने बताया कि दामाद शिवा कुमार, जो कि परदेस में मजदूरी करता है, हाल ही में दुर्गा पूजा के अवसर पर घर आया था। इसी दौरान दंपति के बीच आए दिन झगड़े होते रहते थे, जिसकी जानकारी उनकी बेटी ने फोन पर दी थी। आज अचानक से ससुराल पक्ष द्वारा बेटी की मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
 
मृतका के पिता प्रमोद सदा ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने जहर देकर मार डाला। उन्होंने इस मामले को लेकर दामाद शिवा कुमार, ससुर और सास के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 
इस संबंध में विशनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है। मृतका के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें