फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'गांव की जिम्मेदारी भूले मुखिया', ऑर्केस्ट्रा गर्ल संग मंच पर लगाए ठुमके, मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 05:59 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मोतिहारी

सार

मोतिहारी जिले के सुगौली प्रखंड के पजिअरवा पंचायत के मुखिया राजकुमार पासवान उर्फ अशोक पासवान का ऑर्केस्ट्रा डांसर संग डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
 
विज्ञापन
मोतिहारी में इश्कबाज मुखिया का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोतिहारी के सुगौली प्रखंड के पजिअरवा पंचायत के मुखिया राजकुमार पासवान उर्फ अशोक पासवान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उनके ससुराल में आयोजित एक कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह पहला मौका नहीं है जब मुखिया का ऐसा वीडियो वायरल हुआ हो। कुछ समय पहले भी अपने ही पंचायत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनका एक नृतिका संग डांस करने का वीडियो चर्चा में आया था। ताजा वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। सभ्य समाज के लोग कह रहे हैं कि जब जन प्रतिनिधि ही मर्यादा तोड़ते दिखें, तो आम लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है।


ये भी पढ़ें: बिहार में 2747 पदों पर बंद होने वाली है आवेदन विंडो, मौका न गंवाएं! फटाफट इस लिंक से भर दें फॉर्म
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अपनाते हुए बताया कि अश्लीलता फैलाने के आरोप में मुखिया पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी का आदेश दे दिया गया है। साथ ही ऑर्केस्ट्रा संचालकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें