फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Yatra : बैनर पोस्टर की बात पर भिड़ गए कांग्रेसी नेता, एक अस्पताल में भर्ती; जानें क्या हुआ आखिर

Tue, 26 Aug 2025 10:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,दरभंगा

सार

दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपसी भिड़ंत हो गई। सिमरी थाना क्षेत्र के अतरबेल चौक पर बैनर पोस्टर लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
 
विज्ञापन
वोटर अधिकार यात्रा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की प्रस्तावित वोटर अधिकार यात्रा से पहले दरभंगा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जाले विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ. मशकूर अहमद रहमानी और कार्यकर्ता मो. नौशाद बैनर पोस्टर लगाने को लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


बांस बल्ला चला, दो कार्यकर्ता घायल

घटना सिमरी थाना क्षेत्र के अतरबेल चौक की है। यहां वोटर अधिकार यात्रा को लेकर मंच और बैनर लगाए जा रहे थे। इसी दौरान डॉ. उस्मानी और मो. नौशाद के समर्थकों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई और बांस बल्ला भी चला। इसमें डॉ. मशकूर अहमद रहमानी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। वहीं नौशाद को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

पढ़ें: अनियंत्रित वाहन ने पांच को रौंदा, नानी और दो नातिन समेत चार की मौत; एक रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा 27 अगस्त से होगी शुरू

गौरतलब है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 27 अगस्त को जीवछघाट से शुरू होकर गौसाघाट, गंगवारा, चूनाभट्टी, कटहलबाड़ी, भंडारचौक, बेला मोड़, बाघ मोड़, शिवधारा होते हुए सिमरी चौक पहुंचेगी। हालांकि इस मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। इस बीच, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मो. असलम ने घटना को तूल न देते हुए कहा कि कोई खास बात नहीं हुई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें