फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhath Puja 2024: दरभंगा मंडल कारागार के 45 कैदियों ने किया छठ पूजा, भगवान से मांगी मन्नत

Fri, 08 Nov 2024 12:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

बिहार के दरभंगा जेल में बंद 45 कैदियों ने छठ पूजा किया। साथ ही भगवान से मन्नत भी मांगी।
विज्ञापन
कैदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल कारागार दरभंगा में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सजा काट रहे महिला और पुरुष कैदियों ने लोक आस्था के महापर्व का अनुष्ठान किया है। इसकी सारी व्यवस्था मंडला कारा की तरफ से किया गया है। इस वर्ष सजा काट रहे महिलाओं ने छठ का व्रत किया। वहीं, 23 सजा काट रहे पुरुष बंदियों ने भी छठ किया है। आज सभी सजायाफ्ता कैदियों ने उदयाचल गामी भगवान भाष्कर को अर्ध्य दिया है। इस दौरान मंडल अधीक्षक स्नेहलता बंदी द्वारा किए जा रहे छठ व्रत में पूरा सहयोग किया।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मंडल कारा के अंदर बंदियों द्वारा किए गए छठ के लिए महिलाओं व पुरुष कैदियों के लिए अलग-अलग कृत्रिम तालाब बनाए गए, जिसे आकर्षक तरीके से सजाया गया था। अनुष्ठान के पहले दिन बंदियों ने खरना व्रत किया था, जिसके लिए जेल प्रशासन ने पूजा के दौरान भोग लगने वाले गुड़ की खीर और रोटी की व्यवस्था की थी। वहीं, सांझ अर्घ्य के लिए ठकुआ और केला सहित अन्य फलों सहित दउरा सुप की व्यवस्था भी की गई थी। 

मंडल कारा अधीक्षक स्नेहलता ने बताया कि दरभंगा के जेलों में बंद कई कैदी भी सूर्योपासना के व्रत श्रद्धापूर्वक कर रहे हैं। इसके लिए जेल प्रशासन ने सभी तैयारी की है, जिससे छठ करने वाले व्रती कैदियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो, इसका पूरा ख्याल रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें