दरभंगा में एनएच-27 फोरलेन पर भपटियाही के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज पहले डीएमसीएच में कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। मृतक की पहचान मोहम्मद अब्बास के रूप में की गई है, जबकि घायल की पहचान मोहम्मद जलील के रूप में हुई है।
तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
मृतक के परिजन मोहम्मद मंजूर ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोहम्मद अब्बास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोहम्मद जलील गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी हालत नाजुक बताई। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया।
ट्रक जब्त, चालक फरार
हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ें:
मधुबनी में अपराधियों ने युवक को उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों ने DSP को बनाया बंधक
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
परिजनों ने बताया कि मोहम्मद जलील परिवार के एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके पांच बच्चे हैं और किसी की भी शादी नहीं हुई है। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
क्या बोले डॉक्टर?
वहीं, डीएमसीएच में इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि घायल युवक की हालत काफी नाजुक है। शरीर से अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।