Road Accident: ट्रक और ऑटो के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दौरान दो शिक्षकों की मौत, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। मामला विद्यापति नगर थाना क्षेत्र का है।
समस्तीपुर जिले में दलसिंहसराय विद्यापति नगर सड़क पर मधेपुर गांव के पास सोमवार सुबह ट्रक और ऑटो के बीच हुई टक्कर में दो शिक्षिकों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि दोनों शिक्षिक दलसिंहसराय से विद्यापति नगर स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने ऑटो में ठोकर मार दी, जिससे मौके पर ही दो शिक्षिकों की मौत हो गई। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने सभी घायलों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में एक शिक्षिका है, जिसकी पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती निवासी रंजीत कुमार की पत्नी कामिनी देवी के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक शिक्षक हैं, जिनकी पहचान अमरेंद्र महतो के रूप में हुई।