Bihar News Today in Hindi: मंत्री हरि सहनी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बहादुरपुर प्रखंड के सीओ से पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर पुनः जांच कराने को कहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर जांच में हमारी जमीन अतिक्रमण वाली पाई जाती है, तो हम स्वेच्छा से उसे खाली कर देंगे।
बिहार सरकार के अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी सहित कुल 37 लोगों पर 22 कठा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगा है। इस मामले में बहादुरपुर अंचलाधिकारी (सीओ) ने नोटिस जारी किया था। सभी अतिक्रमणकर्ताओं को 4 सितंबर को उपस्थित होकर जवाब देने का निर्देश दिया गया था। मंत्री हरि सहनी की ओर से उनके पुत्र ने पक्ष रखा।
मामला तब सामने आया जब जयप्रकाश साहनी ने 1 फरवरी 2025 को डीएम के जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि बेला याकूब में कई लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। डीएम के निर्देश पर यह मामला अनुमंडल लोक शिकायत निवारण विभाग तक पहुंचा। इसके बाद अंचल कार्यालय के अमीन से जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में मंत्री हरि सहनी समेत 37 लोगों द्वारा सरकारी भूमि अतिक्रमण की पुष्टि हुई।
इस पर मंत्री हरि सहनी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने बहादुरपुर प्रखंड के सीओ से पूरे प्रकरण की जानकारी लेकर पुनः जांच कराने को कहा है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि अगर जांच में हमारी जमीन अतिक्रमण वाली पाई जाती है, तो हम स्वेच्छा से उसे खाली कर देंगे।