फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: समस्तीपुर में बंसी को लेकर किशोर की हत्या, इलाके में मची सनसनी, मां-बेटा गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 01:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

समस्तीपुर जिले के रहीमाबाद गांव में 11 वर्षीय आयुष कुमार की हत्या कर दी गई। आरोपी 20 वर्षीय जावेद और उसकी मां ने गला रेतकर उसे मौत के घाट उतारा। घटना का कारण मछली मारने और बंसी को लेकर विवाद बताया गया।
 
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सिर्फ एक मछली मारने के बहाने हुए विवाद ने 11 वर्षीय किशोर की जान ले ली। जिले के बंगरा थाने की पुलिस ने रहीमाबाद गांव में हुए इस हत्या मामले का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय जावेद और उसकी मां को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी अपनी करतूत स्वीकार कर चुके हैं।
विज्ञापन


मृतक आयुष कुमार की चाची संजू देवी ने बताया कि घर के सामने रहने वाला जावेद एक सप्ताह पहले मछली मारने के लिए आयुष से बंसी मांग रहा था। आयुष भी जावेद से लगातार बंसी मांगता रहा। बुधवार को जावेद ने उसे बंसी देने के बहाने मछली मारने के लिए अपने पास बुलाया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। 4 सितंबर को आयुष का शव खेत से बरामद हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि जावेद मन-बढ़ू प्रवृत्ति का लड़का था और अक्सर गांव के बच्चों को परेशान करता था। उसकी मां भी इस हिंसा में उसका साथ देती थी। मृतक के परिवार में 90 वर्षीय दादी रामकृष्ण, 85 वर्षीय दादी सुशीला देवी, 40 वर्षीय मां रूपा देवी, 9 वर्षीय बहन अंजली कुमारी और 5 वर्षीय बहन अनुष्का कुमारी शामिल हैं। पिता मंटुन साह और चाचा कन्हैया साह भी परिवार में हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर हमला, जनता से कहा- भाजपा-जदयू वाले वोट मांगने आएं तो यह सवाल पूछिएगा
विज्ञापन


मां रूपा देवी आंसू बहाते हुए कहती हैं कि उनका इकलौता बेटा, उनका वारिस, किसी का कुछ बिगाड़े बिना ही मौत के घाट उतार दिया गया। कन्हैया साह ने आयुष का अंतिम संस्कार किया और बताया कि उनके माता-पिता की तबीयत खराब होने के कारण दोनों भाई गांव में ही रहते हैं। घटना की सूचना पर मोरवा के विधायक रणविजय साहू और भाजपा नेता सुरेश साह मृतक के घर पहुंचे। विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी, जबकि सुरेश साह ने मृतक परिवार के लिए सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपये मुआवजा की मांग की। गांव में तनाव के मद्देनज़र रहीमाबाद में सेक्शन फोर्स तैनात की गई है, जो स्थिति पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। सदर डीएसपी आशीष राज ने बताया कि आरोपी मां-बेटा अपने जुर्म को कबूल कर चुके हैं और स्पीडी ट्रायल के तहत उन्हें न्यायालय में सजा दिलाई जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें