समस्तीपुर जिले में चकमेहसी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के पास गुरुवार को एक दूध टैंकर वाहन ने दो मजदूरों को कुचल डाला। इस घटना में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक मजदूर की पहचा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरपुर टारा वार्ड-14 निवासी सुरेश महतो के 32 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार और जख्मी उसी गांव के सन्तोष कुमार के रूप में की गई है।