फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेम प्रसंग में उजड़ा परिवार! प्रेमिका के लिए पत्नी बनी बोझ, पति ने बच्चों संग महिला को घर से निकाला

Fri, 08 May 2026 12:15 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar: दरभंगा में एक महिला ने अपने पति पर दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर पति, सास, ससुर और ननद द्वारा मारपीट कर तीन बच्चों सहित घर से निकाल देने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसके पैसे और गहने भी छीन लिए गए तथा आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई बंद हो गई है।
विज्ञापन
बच्चों के साथ थाने पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में एक शादीशुदा महिला को पति के दूसरी महिला के साथ चल रहे अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट कर उसे तीन बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके पास मौजूद पैसे और गहने भी ससुराल वालों ने छीन लिए। अब महिला अपने बच्चों के साथ दर-दर भटकने को मजबूर है। मामले को लेकर महिला ने बिरौल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पति रामप्रवेश साह, सास, ससुर और ननद को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


पति पर अवैध संबंध का आरोप
पीड़ित महिला रेणु देवी ने बताया कि उसके पति का पड़ोस की एक महिला के साथ पिछले कई महीनों से अवैध संबंध चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसका पति अपनी कमाई का अधिकांश पैसा उसी महिला पर खर्च करता है। जब वह इसका विरोध करती है तो पति के साथ-साथ सास, ससुर और ननद भी उसके साथ मारपीट करते हैं।

आर्थिक तंगी से बच्चों की पढ़ाई बंद
महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें बड़ी बेटी 18 वर्ष की है, जबकि दो बच्चे छोटे हैं। परिवार में लगातार हो रहे विवाद और आर्थिक तंगी के कारण बच्चों की पढ़ाई भी बंद हो गई है। पीड़िता ने कहा कि वह अपने बच्चों सहित भुखमरी के कगार पर पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


पंचायत में भी नहीं सुलझा मामला
रेणु देवी के अनुसार, ससुराल वाले यह कहकर उसे घर में रखने से इनकार कर रहे हैं कि उसके पति रामप्रवेश साह ने दूसरी शादी कर ली है। महिला ने बताया कि ससुराल से निकाले जाने के बाद उसने अपने मायके वालों को बुलाकर पंचायत के माध्यम से मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन पंचायत के सामने भी उसके साथ मारपीट कर उसे भगा दिया गया।

ये भी पढ़ें: पानी है या जहर! पहले पिता की जान गई, अब बेटी की मौत; बिहार में हुई इन मौतों पर कब जागेगी सरकार?
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी

थक-हारकर महिला ने बिरौल थाना पहुंचकर पति सहित सास, ससुर और ननद के खिलाफ आवेदन दिया है। इस संबंध में बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणी ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें