फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Extramarital Affair: दरभंगा में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी की हत्या, पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Mon, 17 Jun 2024 12:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: सिमरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मृतका के पिता योगिंदर सहनी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पत्नी की मौत होने के बाद पति हुआ फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा के सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर गांव में पति कैलाश सहनी के अवैध संबंध का विरोध कर रही पत्नी फूलों देवी (37) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही सिमरी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर मृतका के पिता योगिंदर सहनी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन

 
प्राथमिकी में मृतका के पिता योगिंदर सहनी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी फूलों देवी की शादी 22 साल पहले सिमरी थाना क्षेत्र के बिरदीपुर में बिरजू सहनी के बेटे कैलाश सहनी से की थी। इस बीच दोनों से दो बेटे और एक बेटी हुई। उन्होंने बताया कि उनके दामाद कैलाश सहनी का किसी महिला के साथ अवैध चल रहा था, जिसका फूलों देवी लगातार विरोध कर रही थी।

उन्होंने बताया कि इसी मामले को लेकर बीते दिन भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। उसके बाद पति ने अपनी पत्नी को पीट-पीट कर बुरी तरीके से जख्मी कर दिया। उसके बाद परिजनों ने इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के मृतका का पति शव छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

 
इस मामले को लेकर सिमरी थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। मृतका के पिता योगिंदर सहनी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें