फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: भाजपा के संजय सरावगी का लालू-तेजस्वी पर तीखा तंज, कहा- राजद के DNA में कानून का उल्लंघन करना

Sat, 12 Apr 2025 08:55 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Election 2025: मंत्री संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव द्वारा सोशल मीडिया X पर अपराध के विषय में लिखकर सत्ता पर सवाल उठाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को 2005 के शासनकाल में अपराध का डेटा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन करते मंत्री संजय सरावगी तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा की शहरी विधानसभा में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य सभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता और बिहार सरकार के मंत्री संजय सरावगी ने सम्मेलन का उदघाटन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस सम्मेलन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए तैयार करना है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: राजद विधायक की पत्नी ने पटना पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा-पति को फंसाने और हत्या करने की हो रही साजिश
 
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी ने मुस्लिम समाज द्वारा शनिवार को निकाले गए विरोध जुलूस के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला किया। उन्होंने कहा कि राजद के DNA में ही कानून के खिलाफ काम करना शामिल है। इसके बाद उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा वक्फ कानून के विरोध करने वाले बयान पर हमला किया।
विज्ञापन

 
उन्होंने आगे कहा कि तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव भी कानून का उल्लंघन करते रहे हैं, जिस कारण आजतक राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव जी सजायाफ्ता हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राजद के शासन में मुख्यमंत्री आवास से अपराध और अपराधियों का संरक्षण होता था। इस बात को कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कहता है, बल्कि खुद उनके रिश्तेदारों और सत्ता में भागीदार रहे संबंधियों और नेताओं ने मीडिया के सामने आकर स्वीकार करते पूरी कहानी का खुलासा किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Election 2025: राजद नेता रामचन्द्र बोले- पासी समाज के व्यवसाय को खत्म कर उन्हें जेल भेजने पर तुली सरकार
 
संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव द्वारा सोशल मीडिया X पर अपराध के विषय में लिखकर सत्ता पर सवाल उठाने पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को 2005 के शासनकाल में अपराध का डेटा भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहिए। मंत्री ने कहा कि वे अपने शासनकाल का अभी के अपराध का डेटा दोनों पोस्ट करेंगे तो ज्यादा ठीक रहेगा। आज बिहार में कानून और सुशासन का राज है। बिहार के लोग अपने को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लोगों को अब जब, जहां और जिस समय जाना होता है, चले जाते हैं। उन्हें कोई डर या भय नहीं रहता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें