फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रिश्वत का खेल पड़ा भारी, SC/ST थाना के दारोगा निलंबित, ऑडियो वायरल होने के बाद SSP की बड़ी कार्रवाई

Thu, 28 May 2026 04:23 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा में रिश्वतखोरी के आरोप में SC/ST थाना के अवर निरीक्षक कृष्णदेव मरांडी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कांड संख्या 94/25 के वादी छेदी पासवान से फोन-पे के जरिए पैसे लेने का आरोप है।
विज्ञापन
SC/ ST थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा में रिश्वतखोरी के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी लगातार सख्त कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में एसएसपी ने SC/ST थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक कृष्णदेव मरांडी को निलंबित कर दिया है। उन पर पीड़ित पक्ष से फोन-पे के जरिए पैसे लेने का आरोप लगा है। मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई।

वायरल ऑडियो के बाद शुरू हुई जांच

जानकारी के अनुसार SC/ST थाना कांड संख्या 94/25 के वादी छेदी पासवान से मामले को सुलझाने के नाम पर पैसे के लेनदेन की बात सामने आई थी। इस दौरान दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। मामला सामने आते ही एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने SC/ST थानाध्यक्ष को जांच का निर्देश दिया।

जांच के दौरान वायरल ऑडियो की पड़ताल की गई। थानाध्यक्ष की रिपोर्ट में कहा गया कि ऑडियो क्लिप में अवर निरीक्षक कृष्णदेव मरांडी की आवाज स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही है और पैसों के लेनदेन की पुष्टि होती है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी बनी जानलेवा! मजदूरी करते-करते सड़क किनारे गिरे शख्स की मौत, परिजनों ने कही बड़ी बात
विज्ञापन

 

जांच रिपोर्ट के आधार पर निलंबन

मामले को गंभीर मानते हुए SC/ST थानाध्यक्ष ने विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा करते हुए अपनी रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने कृष्णदेव मरांडी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

पुलिस लाइन बनाया गया मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान अवर निरीक्षक कृष्णदेव मरांडी का मुख्यालय पुलिस लाइन दरभंगा निर्धारित किया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों के भीतर पैसे के लेनदेन के मामले में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है, जिससे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें