मधुबनी में रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है
- फोटो : अमर उजाला
जुलूस मार्ग पर तैनात दंडाधिकारी और सशस्त्र बल
शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा के लिए कई टीमें गश्त पर हैं और संदिग्ध स्थानों पर पेट्रोलिंग कर रही हैं। प्रशासन की ओर से साफ निर्देश दिया गया है कि अगर कोई अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में चूक करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आपात सेवाएं भी पूरी तरह सतर्क
किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को सतर्क रखा गया है, वहीं अस्पतालों में चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ को पर्याप्त संसाधनों के साथ तैनात किया गया है। प्रशासन ने हर संभावित स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर रखी है।