50 Lakh Theft Case: एक व्यवसायी के घर 50 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पांच लाख रुपये नकद समेत 20 लाख रुपये से अधिक का गहना बरामद हुआ है।
समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नगर थाना अंतर्गत माड़वारी बाजार के व्यवसायी के घर में हुए चोरी के मामले में सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पांच लाख नकद समेत 20 लाख का गहना भी बरामद किया है।
विज्ञापन
एएसपी संजय पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 26 अप्रैल को नगर थानान्तर्गत खान मार्केट के रवि कुमार गुप्ता के मकान में लाखों की चोरी हुई थी। चोरी की इस घटना के बाद संदिग्ध मजहर ईमाम उर्फ तौशीफ को नीम गली से गिरफ्तार किया गया। संजय पांडे ने बतलाया कि पूछताछ करने पर खान मार्केट स्थित रवि कुमार गुप्ता के मकान में अपने सहयोगी अपराधकर्मियों के साथ मिलकर लॉकर से आभूषण एवं नकद रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। मजहर ईमाम उर्फ तौशीफ के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही पर चोरी किए गए विभिन्न प्रकार के आभूषणों और नकद पांच लाख रुपये बरामद किया गया है।
विशेष टीम द्वारा चोरी किए गए शेष सामानों की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का अपराधिक पृष्ठभूमि रहा है, जिस संबंध में पता किया जा रहा है। घटना के उद्भेदन के लिए गठित विशेष टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जाएगा।