समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर बाया नदी में नाव डूबने से एक युवक लापता हो गया। हादसा बाजिदपुर पंचायत के बमौरा घाट के पास हुआ। नाव पर चार युवक सवार थे। अचानक नाव नदी में डूब गई। इस दौरान तीन युवक तैरकर किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि एक युवक का कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों व नाविकों की मदद से लापता युवक की तलाश शुरू कराई। लापता युवक की पहचान खनुआं गांव के वार्ड संख्या-12 निवासी चंद्रशेखर महतो के 19 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि खनुआं गांव के चार युवक लोहे की छोटी नाव पर सवार होकर नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में अचानक नाव डूब गई।
नाव डूबते ही उस पर सवार युवकों में चीख-पुकार मच गई। तीन युवक किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आए, लेकिन सन्नी पानी में लापता हो गया। बताया गया कि हादसे के बाद नदी से तैरकर बाहर निकले तीनों युवक वहां से दूसरी जगह चले गए। इस कारण घटना के तत्काल बाद हादसे की पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। वहीं, सन्नी के लापता होने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस की मौजूदगी में तलाश अभियान
घटना की सूचना मिलने पर विद्यापतिनगर थाने की पुलिस एसआई अमृता राज के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों और नाविकों को नदी में उतारकर लापता युवक की तलाश शुरू कराई गई। बमौरा घाट और आसपास के नदी किनारों पर खोजबीन की जा रही है।
ये भी पढ़ें- बिहार: चित्रगुप्त पूजा से दिया जवाबदेही का संदेश, नितिन नवीन बोले- जनता को मिले काम का हिसाब
उधर, हादसे की खबर फैलते ही बमौरा घाट पर आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे डटे रहे। सभी की निगाहें खोजबीन अभियान पर टिकी थीं। फिलहाल लापता युवक का पता नहीं चल सका है। पुलिस हादसे के कारणों और नाव पर सवार अन्य तीन युवकों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बमौरा घाट पर नाव हादसे के बाद जुटी लोगों की भ
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बमौरा घाट पर नाव हादसे के बाद जुटी लोगों की भ
समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बमौरा घाट पर नाव हादसे के बाद जुटी लोगों की भ