फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में नाबालिग से कथित छेड़खानी, फरार पुजारी को पुलिस ने सहरसा से दबोचा

Mon, 28 Sep 2026 09:47 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर में पूजा करने गई नाबालिग बच्ची से कथित छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी पुजारी को सहरसा से गिरफ्तार किया है। बच्ची की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की है।
विज्ञापन
कुशेश्वरस्थान थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के शिव मंदिर में चार दोस्तों के साथ पूजा करने गई नाबालिग बच्ची के साथ पुजारी द्वारा छेड़खानी किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी पुजारी शिव कुमार झा को सहरसा जिले से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

कुशेश्वरस्थान शिव मंदिर मिथिलांचल के लोगों के लिए बड़ा आस्था केंद्र है। अब मंदिर की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि आरोप मंदिर के पंडा पर लगा है। पुलिस ने आरोपी पंडा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची का बयान कोर्ट में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि मंदिर में पूजा कराने के बाद बच्ची के पंडा को प्रणाम करने के दौरान ही छेड़खानी की बात सामने आई। घटना की सत्यता की जांच के लिए मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की गई, जिसमें आरोपी पंडा शिव कुमार झा को बच्चियों के साथ जाते हुए देखा गया है।

बताया जाता है कि रविवार को चार बच्चियों के साथ पीड़िता शिव मंदिर में पूजा करने गई थी। इस दौरान पंडा ने बच्ची को मिठाई खिलाने का प्रलोभन देकर मंदिर परिसर से थोड़ी दूर स्थित शिवगंगा तालाब के बतिशी कमरे के ऊपर ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


घटना के बाद पंडा के चंगुल से निकलकर बच्ची अपनी मां की दुकान पर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी पंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें- बिहार: दो महीने तक झेलती रही कथित शोषण, मौका मिलते ही थाने पहुंची नाबालिग; छापेमारी में एक आरोपी गिरफ्तार

इस संबंध में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि आरोपी पंडा शिव कुमार घटना के बाद फरार हो गया था। तकनीकी जांच के आधार पर उसका लोकेशन सहरसा जिले के गंडौल में मिल रहा था। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, बच्ची से पूछताछ के बाद कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है। बच्ची की मां के आवेदन पर पंडा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें