फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कुदाल से गला रेतकर पति ने की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Apr 2025 08:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी

सार

Crime News: बेरहम पति ने कुदाल से मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला पतौना थाना एरिया का है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबनी जिले में बेरहम पति ने कुदाल से गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है। मामला पतौना थाना क्षेत्र के तेघरा गांव का है।

विज्ञापन


बता दें कि एक बार फिर पति के द्वारा अपनी पत्नी की कुदाल से गला रेत कर हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना विशफी प्रखंड के पतौना थाना क्षेत्र के तेघरा गांव की है। घटना की सूचना मृतक के परिजन के द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के चाचा देवसुंदर यादव ने बताया, चार साल पूर्व भतीजी की शादी बड़े ही शौक-अरमान से किया था। मृतका को एक नौ महीने का बेटा भी जन्म लिया है। मृतका की पहचान 25 वर्षीय सोनी देवी के रूप में हुई है।  पुलिस ने मृतका के पति रीतलाल यादव सहित सास और एक अन्य को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: उधर पति गया कमाने, इधर पत्नी की लाइफ में आ गया कोई और...12 साल बाद लौटा तो मिली मौत

पतौना थाना अध्यक्ष राजकिशोर पंडित ने बताया, मृतका के परिजन के द्वारा आवेदन प्राप्त होने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और सास सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया है। बाकी अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, बेनीपट्टी डीएसपी निशिकांत भारती ने भी बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही पति, सास और एक अन्य को गिरफ्तार कर छापेमारी कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें